E District Portal 2022: UP Caste, Income, Residence Certificate | Apply Online |Check Status|Download Certificate

By admin

Published on:

Name of service:- UP Caste, Income, residence Certificate BOR SC/ST/OBC Apply Online
Post Date:-24/01/2022
Post Update Date:-
Beneficiary:-उत्तर प्रदेश के निवासी
Apply Mode:-Online
Portal:-Uttar Pradesh e District Portal
Short Information:-आज हम बात करेंगे UP e District Portal Online Registration & Benefits के बारे में|इस पोस्ट को पढ़कर आपको UP Caste Income residence Certificate Online Apply 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी इसलिए इस पोस्ट पर अंत तक जुड़े रहे |

E District Portal Kya Hai

E District Portal के माध्यम से लोगो को अलग अलग प्रकार की कई सुविधाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वर्तमान समय में जब सभी प्रकार की योजनाओ के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाता है तो इसी तरह E District Portal

। इस पोर्टल के माध्यम से भ्रष्टाचार को भी रोका जा सकेगा।इस पोर्टल के सॉफ्टवेयर का संपूर्ण विकास एवं तकनीकी संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से जारी हुए प्रमाण पत्र को भारत सरकार की डिजिटल लॉकर परियोजना से भी एकीकृत किया जाएगा।

UP e District Portal द्वारा प्रदान की जाने सेवाए

उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल के माध्यम से आपको कई प्रकार की सेवाओं का लाभ मिलता है जिन की सूची कुछ इस प्रकार है:-

राजस्व विभाग की सेवाएं जैसे:-

  • जाति प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • अधिवास प्रमाणपत्र (निवास प्रमाण पत्र)
  • हैसियत प्रमाण पत्र
  • खतौनी की नकल
  • राजस्व वाद संबंधित सेवाएं

इसके अतिरिक्त कई अलग-अलग प्रकार की विभागों की सेवाएं उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल पर प्रदान की जाती है जो कि निम्न है:-

  • पंचायती राज विभाग
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • गृह विभाग संबंधित सेवाएं
  • समाज कल्याण विभाग
  • महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग
  • दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग
  • कृषि विभाग

यह भी पढ़ें:-

प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ

प्रत्येक प्रकार के प्रमाण पत्र के अलग-अलग प्रकार के लाभ होते हैं, इसलिए नीचे पोस्ट में हमने आपको स्टेप बाय स्टेप आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र तथा मूल निवासी प्रमाण पत्र के लाभ के बारे में बताया है:-

आय प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ

  • यूपी आय प्रमाण पत्र बनवाने से आपकी वार्षिक आय को प्रमाणित कर सकते हैं|
  • यदि आप किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है|
  • सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है|
  • प्राकृतिक आपदाओं और आपदाओं के पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी इसका उपयोग किया जाता है|
  • आय प्रमाण पत्र के आधार पर ही आपका राशन कार्ड बनाया जाता है|

जाति प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ

  • जाति प्रमाण पत्र सबसे बड़ा लाभ लिया है कि इससे आपके जाति का प्रमाण प्राप्त होता है|
  • इस प्रमाण पत्र को बनाने के बाद आपकी जाति के माध्यम से आपका वर्ग भी निर्धारित किया जा सकता है|
  • इस प्रमाण पत्र का प्रयोग दस्तावेजों के रूप में भी किया जाता है। जैसे- स्कूल, कॉलेजों में एडमिशन के लिए, छात्रवृति का लाभ लेने के लिए, आदि।
  • up Jati Praman Patra के माध्यम से किसी भी परीक्षा में आयु सीमा में भी छूट मिलती है।
  • जाति प्रमाण पत्र के होने पर आपको सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान होता है।
  • स्कूल/कॉलेजों में फीस के लिए छूट दी जाति है और एडमिशन के लिए सीट में भी आरक्षण प्राप्त होता है।

मूलनिवासी प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ

  • अगर आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गयी चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको निवास प्रमाण पत्र बनवाना अति आवश्यक है |
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र या डोमिसाइल सर्टिफिकेट के माध्यम से यह प्रमाणित होता है कि आप किस जगह के स्थाई निवासी हैं
  • विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेजेस में एडमिशन लेते समय इसकी जरूरत पड़ती है।
  • सरकारी व गैर सरकारी कामो में भी निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • किसी प्रकार की छात्रवृति हेतु इसका प्रयोग किया जाता है।
  • अगर आप अन्य दस्तावेज बनाना चाहते हैं जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट आदि तो ऐसी स्थिति में मूल निवासी प्रमाण पत्र कार्यालयों में माँगा जाता है।

UP Caste , Income, residence प्रमाण आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्वयं घोषणा पत्र
  • राशन कार्ड
  • जन्मप्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड (यदि हो तो)
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वी व 12वी का सर्टिफिकेट (यदि हो तो)

यह भी पढ़ें:-

अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature resize के थ्रू कर सकते हैं

Important Link

UP e District Portal RegisrationClick Here
Uttar Pradesh e District Portal LoginClick Here
UP Cast Certificate Application Form PDFClick Here
Income Certificate Application Form PDF Click Here
Adhiwas Certificate Application Form PDF Click Here
Uttar Pradesh e District Portal Click Here
UP Official WebsiteClick Here
Note:-
इस पोस्ट में हमने आपको UP e District Portal Regisration से लेकर आय जाति निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में सारी जानकारी प्रदान करें इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें|

UP Caste, Income, residence Certificate BOR SC/ST/OBC Apply Online (Video)

UP Caste, Income, residence Certificate Online Apply

चलिए अब हम बात कर लेते हैं कि आप UP Caste Income residence Certificate Online Apply 2022 कैसे कर सकते हैं? इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है:-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको UP e District की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने आपको ऊपर इंपॉर्टेंट लिंक का सेक्शन में दे रखा है आप उस पर क्लिक कर कर सीधे ही UP e district Official Website पर पहुंच जाएंगे पर पहुंच जाएंगे|
  • यहां पर आपके सामने होम पेज ओपन होगा जिस पर से आपको नया पंजीकरण करें का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है |

UP e District Portal Regisration 2022

  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने UP e District Registration Page ओपन हो जाएगा|
e district portal
  • यहां पर आपको सबसे पहले आवेदक का नाम जन्मतिथि अवश्य पता पिन कोड जिला मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि सारी जानकारी सबमिट करना है |
  • इसके बाद आपको कोई कैप्चा कोड को फिल करना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करेंगे तो आपको एक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड बना लेना है|
  • इसके बाद अब आप को फिर से UP e District Official Site पर जाना है, और लोगों के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • आपको उस लॉगइन आईडी और पासवर्ड और मुख्य ओटीपी जो कि आपके मोबाइल नंबर पर आएगा उसके माध्यम से लॉगिन कर लेना है|
  • जैसे ही आप लॉगिन करेंगे आपके सामने UP E District Dashboard ओपन हो जाएगा|
  • यहां पर सब आपको जिस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना है उसे सिलेक्ट कर लेना है |
  • अब आपको आवेदन करें कि विकल्प पर क्लिक करना है|
  • जैसी आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा|
  • यहां पर आपको जो भी जानकारी मांगी जाती है उसे ध्यान पूर्वक भरना है|
  • इसके बाद आपको जो भी दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा जाता है उन सभी को स्कैन करके ऑनलाइन ही अपलोड कर देना है|
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपकी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आएगा जिसके माध्यम से आपके आवेदन के जमा होने की पुष्टि हो जाएगी|

UP Caste , Income, residence Certificate offline Apply

उत्तर प्रदेश में जाति आय निवास आधी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करने के लिए कुछ इस प्रकार से प्रक्रिया को फॉलो करना है:-

  • अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और जाति आय या मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेना है|
  • आवेदन फॉर्म ऑफ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या फिर नीचे पोस्ट में हमने आपको उसकी लिंक प्रदान करें जिससे आप घर बैठे आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं|
  • आवेदन फॉर्म में आपको अपना नाम पिता का नाम मोबाइल नंबर पता तथा जो भी अन्य जानकारी मांगी जाती है वह सारी जानकारी भरनी है|
  • सारी जानकारी भरने के बाद अंत में आपको जो भी जरूरी दस्तावेज मांगे जाते हैं उन सभी की फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना है|
  • आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से कंप्लीट करनी या up caste certificate form fill up करने के बाद आप उसे कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं|
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश में आय जाति निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं|

Income, residence Certificate certificate status up

यदि आपने income certificate up online apply किया है या मूल निवासी प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है और आप आप उसकी स्थिति जानना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आपको Status Check करने के लिए UP e District की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है|
  • जैसे ही आप को वेबसाइट पर जाएंगे आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आपको आवेदन की स्थिति का विकल्प दिखाई देगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • जैसे ही आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक बॉक्स ओपन हो जाएगा जिसमें आपको एप्लीकेशन नंबर भरना है|
  • यह एप्लीकेशन नंबर आपको जब आप ने आवेदन जमा किया था तब आपको मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होते हैं|
  • अब आपको उस एप्लीकेशन नंबर को वहां पर फिल करना है |
  • सही आप एप्लीकेशन नंबर को वहां पर सेल करेंगे इसके बाद आपको सर्च के आइकॉन पर क्लिक करना है|
  • जैसे ही आप सर्च के आइकॉन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको आपके द्वारा आवेदन किए गए प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति पता चल जाएगी|

Income, residence Certificate certificate download up

आय प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र को डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से:-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको यूपी डिस्ट्रिक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक ऊपर इंपॉर्टेंट लिंक सेक्शन में दे रखा है|
  • यहां पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा जिसमें आपको कई ऑप्शंस दिखाई देंगे|
  • यहां पर से आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा जिसमें आपको एप्लीकेशन नंबर डालकर ऊपर दी गई प्रक्रिया के आधार पर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपके आय प्रमाण पत्र या मूल निवासी प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र जिसके लिए भी आप ने आवेदन किया है उसकी आवेदन की स्थिति ओपन हो जाएगी |
  • यदि आप का प्रमाण पत्र बन कर तैयार हो गया है तो आप यहां से उसे डाउनलोड कर सकते हैं|
  • जैसे ही वहां प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा आप उसके प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं|

Income, residence Certificate certificate validity in UP

अलग-अलग प्रमाण पत्र के लिए वैधता अलग-अलग होती है इसलिए नीचे अलग-अलग प्रकार से प्रत्येक प्रमाण पत्र के लिए वैधता के बारे में जानकारी प्रदान कर दी गई है:-

आय प्रमाण पत्र की वैधता

यदि आप आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आय प्रमाण पत्र की वैधता 3 वर्ष के लिए होती हैं, हर 3 वर्षों के बाद आपको इसे अपडेट करना पड़ता है क्योंकि 3 वर्षों के बाद यदि आपके आय में कोई वृद्धि होती है तो आप उसका विवरण इसके आयोजन में कर सकते हैं|

जाति प्रमाण पत्र की वैधता

जाति प्रमाण पत्र मुख्य रूप से स्थाई तौर पर बनता है, इसका मतलब है कि यदि आप एक बार जाति प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं तो वहां जीवन के लिए मान्य होता है परंतु अगर उसमें कोई गलत जानकारी या कनेक्शन की स्थिति में आप उसे अपडेट करा सकते हैं|

मूल निवास प्रमाण पत्र की वैधता

मूल निवासी प्रमाण पत्र भी स्थाई तौर पर ही बनाया जाता है लेकिन यदि आपको मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के बाद किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट होना है तो ऐसी स्थिति में आप मूल निवासी प्रमाण पत्र को अपडेट करा सकते हैं तथा अपना निवास स्थान बदलवा सकते हैं|

Frequently Asked Questions (FAQ)

1 Q जाति प्रमाण पत्र क्या होता है?

Ans जाति प्रमाण पत्र ऐसा दस्तावेज है जिसके माध्यम से आप अपनी जाति का प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं|

2 Q यूपी ई डिस्टिक पोर्टल क्या है?

Ans यूपी ई डिस्टिक पोर्टल ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से आप विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

3 Q आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए कितनी फीस लगती है?

Ans आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए आपको ₹30 आवेदन शुल्क प्रदान करना है

4 Q उत्तर प्रदेश में निवास प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है?

Ans  निवास प्रमाण पत्र 20 कार्य दिवस के अंदर बन जाता है|

5 Q आय प्रमाण पत्र में कम से कम कितनी आय होनी चाहिए?

Ans आय प्रमाण पत्र में आवेदन करने के लिए आवेदक की कम से कम आए 40000 होनी चाहिए| इससे कम होने पर आय प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है|

6 Q उत्तर प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है?

Ans अरे अपनी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है तो आवेदन करने के 15 से 20 दिनों के अंतराल में जाति प्रमाण पत्र बन कर तैयार हो जाता है|

7 Q आय प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है?

Ans यूपी आय प्रमाण पत्र की वैधता कम से कम 3 वर्ष के लिए होती है|

8 Q जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ans आप UP e District Portal पर जाकर जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन पोस्ट में दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं |

Related Post

UP Allahabad High Court Vacancy 2024 – Online Apply, Official Notification

Name of Job:- UP Allahabad High Court Recruitment 2024 Post Date:- 28/03/2024 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Advt. No:- 11/2022/2023 Category:- Recruitment, Govt Jobs Job Location:- UP ...

SSC SI Delhi & CAPF CPO SI Examination 2024 Online Apply – Eligibility, Selection Process

Name of Job:- SSC SI Delhi & CAPF CPO SI Examination 2024 Post Date:- 26/03/2024 Total Vacancy:- 4187 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Advt. No:- 04/2024 Category:- ...

UP Anganwadi Worker Bharti 2024 – Online Apply, Official Notification

Name of Job:- UP Anganwadi Bharti 2024 Online Apply Post Date:- 23/03/2024 Total Vacancy:- 25753 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Advt. No:- 02/2024 Category:- Recruitment Job Location:- ...

UP Metro Recruitment 2024 | उत्तर प्रदेश मेट्रो में अलग-अलग विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Name of Job:- UP Metro Vacancy 2024 Online Apply Post Date:- 23/03/2024 Total Vacancy:- 439 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Category:- Recruitment Advt. No:- O/M/ 01/2024 Job ...

Leave a Comment