UP Kanya Sumangala Yojana 2023 | ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और लाभ

By admin

Updated on:

Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है। बहुत से लोग बेटियों को लड़कों से कम समझते हैं। कई लोग तो बेटियों की गर्भ में ही हत्या करवा देते हैं। बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों को ₹15000 की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। यह योजना उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और योजना के अंतर्गत आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana क्या है?

बेटियों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों को सहायता राशि 6 सामान किस्तों में दी जाएगी। आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए बेटी के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए कुल 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। सरकार चाहती है कि राज्य की सभी बेटियों को इस योजना का लाभ मिले।

key highlights

Name of Service:-Kanya Sumangala Yojana In UP
Post Date01/04/2023 11:00 AM
Type of PostGovernment Schemes
OrganizationUP Government
Mode of ApplyOnline Apply Mode
Short Informationआज इस आर्टिकल में हम आपको कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी देने वाले है। आज हम जानेंगे इस योजना उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में।

Kanya Sumangala Yojana का उद्देश्य

बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने और उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यूपी सरकार ने कन्या सुमंगला योजना को शुरू किया है। यह योजना राज्य की बेटियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की बेटियों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह योजना राज्य में लड़का और लड़की के प्रति भेदभाव को खत्म करेगी और लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच को भी खत्म करेगी। इस योजना के माध्यम से बेटियां सहायता राशि प्राप्त करके अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होगी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनेगी।

Benefits and Features of Kanya Sumangala Yojana

  • कन्या सुमंगला योजना राज्य की सभी बालिकाओं के विकास के लिए काम करेगी।
  • इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया है।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय अधिकतम ₹300000 या उससे कम होगी उन सभी परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना के तहत लाभ उठा सकती है।
  • कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करके इस योजना के माध्यम से सहायता राशि प्राप्त की जा सकती है।
  • कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सभी बाधाओं को समाप्त करने के लिए सरकार ने इस योजना का आरंभ किया है।
  • कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से राज्य की बेटियों को ₹15000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सरकार ने इस योजना के लिए कुल 1200 करोड़ रुपए का बजट रखा है।

Eligibility of Kanya Sumangala Yojana

  • केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई नागरिक ही कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • कन्या सुमंगला योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करने के लिए बेटी की परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • जिन परिवारों में 2 से अधिक बच्चे हैं ऐसे परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • यदि किसी परिवार में दो जुड़वा बेटियां हैं तो उन जुड़वा बेटियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Documents Required

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का राशन कार्ड
  • आवेदक का बैंक अकाउंट
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का वोटर आईडी कार्ड
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का गोद ली हुई बेटी का गोद लेने का प्रमाण पत्र

अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature Resize के थ्रू कर सकते हैं

Important Link

Online Apply NewClick Here
UP Kisan Karj Mafi YojanaClick Here
UP Rojgar Mela YojanaClick Here
UP Berojgari Bhatta YojanaClick Here
Contact ListClick Here
Official WebsiteClick Here
UP Official WebsiteClick Here
Note:-
हमने आपको इस पोस्ट में Kanya Sumangala Yojana के बारे में जानकारी दी है। अगर आप इस योजना में आवेदन करने की इच्छा रखते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े. नीचे हम आपको इसमें आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी बता रहे है।

Read Also-

How to apply online video

Kanya Sumangala Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Kanya Sumangala Yojana
  • सबसे पहले आपको Kanya Sumangala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको Quick Links के सेक्शन में Citizen Service Portal का ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज में आपको I agree पे टिक करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Send SMS OTP के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
  • रजिस्ट्रेशन कम्पलीट हो जाने के बाद आपको यूजर आईडी प्राप्त हो जायेगी।

Kanya Sumangala Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होम पेज पर आने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमें आपको मेनू बार में Reports वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Track Applicaiton Status पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कन्या सुमंगला योजना का स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा जिसमें आप पूरी डिटेल्स देख सकते हैं।

Help Desk

हमने आपको इस आर्टिकल में कन्या सुमंगला योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। फिर भी आपको ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने पास के कन्या सुमंगला योजना के कांटेक्ट नंबर अथवा ईमेल आईडी पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। नीचे हम आपको कांटेक्ट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं।

Contact List – Click Here

Frequently Asked Questions FAQ

Q1. Kanya Sumangala Yojana के लिए कौन पात्र है

Ans ऐसी लड़कियां जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ है। वह कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्र हैं। बाकी की जानकारी और आपको आर्टिकल में दी गई है।

Q2. मैं कन्या सुमंगला योजना की अपनी स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?

Ans आपको इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग इन करना होगा वहां पर आपको व्यू और एप्लीकेशन ट्रेक एंड रजिस्ट्रेशन ट्रेक बेनिफिशियरी आधी विकल्प मिल जाएंगे।

Q3. क्या मैं 8 साल की लड़की के लिए Kanya Sumangala Yojana में आवेदन कर सकता हूं?

Ans हां, आप 8 साल की लड़की के लिए फोर्थ स्टेज अमाउंट हेतु कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Q4. अगर एक लड़की का जन्म साल 2007 में हुआ है तो क्या वह कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्र है?

Ans नहीं, कन्या सुमंगला योजना में 1 अप्रैल 2019 के बाद जन्म ली हुई लड़कियां पात्र है।

Q5. क्या एक परिवार की पांच लड़कियां Kanya Sumangala Yojana हेतु पात्र हैं?

Ans नहीं कन्या सुमंगला योजना में एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को लाभ मिल सकता है।

Q6. कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कैसे करते हैं?

Ans हमने ऊपर आर्टिकल में आपको कन्या सुमंगला योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। आप वहां से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q7. इस योजना के अंतर्गत कुल कितनी राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है?

Ans इस योजना के अंतर्गत ₹15000 की आर्थिक सहायता लड़कियों को किस्तों के रूप में की जाती है।

Q8. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

Ans इसके लिए आपको समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुंचाते रहेंगे  uponlineportal.com, तो आप हमारे  Website को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,

नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|

Related Post

UP Allahabad High Court Vacancy 2024 – Online Apply, Official Notification

Name of Job:- UP Allahabad High Court Recruitment 2024 Post Date:- 28/03/2024 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Advt. No:- 11/2022/2023 Category:- Recruitment, Govt Jobs Job Location:- UP ...

SSC SI Delhi & CAPF CPO SI Examination 2024 Online Apply – Eligibility, Selection Process

Name of Job:- SSC SI Delhi & CAPF CPO SI Examination 2024 Post Date:- 26/03/2024 Total Vacancy:- 4187 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Advt. No:- 04/2024 Category:- ...

UP Anganwadi Worker Bharti 2024 – Online Apply, Official Notification

Name of Job:- UP Anganwadi Bharti 2024 Online Apply Post Date:- 23/03/2024 Total Vacancy:- 25753 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Advt. No:- 02/2024 Category:- Recruitment Job Location:- ...

UP Metro Recruitment 2024 | उत्तर प्रदेश मेट्रो में अलग-अलग विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Name of Job:- UP Metro Vacancy 2024 Online Apply Post Date:- 23/03/2024 Total Vacancy:- 439 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Category:- Recruitment Advt. No:- O/M/ 01/2024 Job ...

Leave a Comment