UP All Sarkari Yojana List 2023 | उत्तर प्रदेश सरकार योजनाओं की सूची

By admin

Published on:

Name of Post:-Up All Sarkari Yojana List
Post Date:-02/07/2023 06:00 PM
Post Update Date
Type of Post:-Sarkari Yojana
Beneficiaries:-Uttar Pradesh All Citizens
Mode of Apply:-Online/ Offline Apply Mode
Short Information:-उत्तर प्रदेश में कई प्रकार की सरकारी योजनाएं संचालित की जाती है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश की सभी सरकारी योजनाओं की लिस्ट बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको इन योजनाओं के बारे में जानकारी भी देंगे। इसके लिए आपको हमारी पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा।

Up All Sarkari Yojana List

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बीजेपी सरकार के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ जी अब तक कई योजनाएं शुरू कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश एक तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है।

आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं की लिस्ट बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको इन सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी देंगे। इसके लिए आपको हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहना है।

UP All Sarkari Yojana List

CM Yogi Adityanath Ji All Sarkari Yojana List

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही इसमें सबसे ज्यादा संख्या में लोग निवास करते हैं। जनसंख्या के हिसाब से भी यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में यहां पर ज्यादा विकास की जरूरत है। योगी सरकार ने यहां पर किसी भी धर्म विशेष का विकास ना करके राज्य के सभी निवासियों के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। इन्हीं योजनाओं का लाभ किसानों, मजदूरों, गरीब, आर्थिक वर्ग, कमजोर वर्ग महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों सभी को मिलता है।

  • उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना
  • विकलांग पेंशन योजना
  • उत्तर प्रदेश कुष्ठावस्था पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
  • उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना
  • स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना
  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
  • मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना
  • उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना
  • उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना
  • आम आदमी बीमा योजना
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
  • उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना
  • मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना
  • उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना
  • उत्तर प्रदेश फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान योजना

अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature Resize के थ्रू कर सकते हैं

Important Link

Vishwakarma Shram Samman Yojana 2023Click Here
Gramin Awas Yojana In UP 2023Click Here
UP Solar Pump Yojana 2023Click Here
Official WebsiteClick Here
UP Official WebsiteClick Here

Read Also-

वृद्धावस्था पेंशन योजना

इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जनों को प्रति माह ₹800 की पेंशन राशि सीधे ही उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। पहले यह राशि ₹750 थी जिसे योगी सरकार द्वारा बढ़ाकर ₹800 कर दिया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों का वृद्धावस्था में जीवन अच्छी प्रकार से गुजर सके है।

विधवा पेंशन योजना

पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद में किसी भी महिला का जीवन यापन बहुत ही कठिन हो जाता है। ऐसी भी तो महिलाओं के लिए सरकार ने इस योजना का संचालन शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत ₹1000 की पेंशन राशि हर महीने विधवा महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है, जिससे उसकी कमजोर आर्थिक स्थिति में उसकी मदद की जा सके।

विकलांग पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी विकलांग नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए यही योजना चलाई जाती है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी विकलांग व्यक्ति जिनका नाम बीपीएल सूची में है उनको ₹1000 हर महीने की पेंशन राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस योजना के तहत उन्हीं विकलांगों को पेंशन मिलती है जो 40% से अधिक विकलांग है।

उत्तर प्रदेश कुष्ठावस्था पेंशन योजना

कुष्ठ रोग से पीड़ित चल रहे मरीजों के लिए सरकार ने यह पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता सीधे ही उनके बैंक अकाउंट में की जाएगी। सरकार चाहती है कि कुष्ठ रोग से पीड़ित होने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार से आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा पूर्ण होने तक सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत छह चरणों में ₹15000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

बालिका के जन्म होने पर ₹2000, टीकाकरण पूर्ण होने पर ₹1000, स्कूल में एडमिशन लेने पर ₹2000, 6th क्लास में एडमिशन लेने पर ₹2000, 9th क्लास में एडमिशन लेने पर ₹3000, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को शादी करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बालिका की शादी के लिए ₹20000 की आर्थिक सहायता की जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको शादी से 90 दिन पहले से लेकर 90 दिन बाद तक आवेदन करना होता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए शादी होने वाली लड़की की उम्र 18 वर्ष और जिस लड़के से शादी हो रही है उसकी 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली गरीब परिवार की बेटियों को सामूहिक विवाह के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। एक बार में न्यूनतम 10 जोड़ों की शादी होने पर इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए शादी करने वाले जोड़े को ₹51000 की राशि मिलती है। जिसमें ₹35000 की राशि उसे अपनी गृहस्थी की स्थापना करने के लिए, ₹10000 की राशि विवाह की सामग्री खरीदने के लिए और ₹6000 की राशि विवाह का आयोजन करवाने के लिए दी जाती है।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

यह योजना किसानों के लिए चलाई जा रही है। इसमें अगर किसी भी किसान की दुर्घटना मृत्यु हो जाती है या दिव्यांग हो जाते हैं उस स्थिति में सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

  • कृषक की मृत्यु होने की स्थिति में सरकार ₹500000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • अगर कृषक दोनों हाथ अथवा दोनों पैर अथवा आंखों की क्षति हो जाती है तो ₹500000 की आर्थिक सहायता।
  • अगर कृषक का एक हाथ, एक पैर अथवा एक आंख छोटी हो जाती है तो उसे ₹500000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • अगर कृषक का एक हाथ एक पैर एक आंख 50% दिव्यांग हो जाते हैं तो उसे ₹250000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना

यह योजना छात्र छात्राओं के लिए चलाई जा रही है जिसमें चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क टेबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किए जाते हैं। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या किसी टेक्निकल कोर्स में पढ़ाई कर रहे छात्र इस योजना के पात्र हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य के करीब एक करोड़ छात्र-छात्राओं को फ्री में टेबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे जिससे वह इस स्मार्टफोन का उपयोग करके अपनी शिक्षा में आगे बढ़ सके।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

यह योजना आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र छात्राओं के लिए चलाई गई है। गरीब होने के बावजूद जो छात्र छात्राएं पढ़ने में बहुत तेज है मेधावी है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

इस योजना के माध्यम से बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे IAS, IPS, JEE, NEET, NDS, CDS, SSC, B.Ed, TET आदि की तैयारी बिल्कुल निशुल्क करवाई जाती है।

इस योजना के अंतर्गत 500 से भी ज्यादा आईएएस अधिकारी, 500 के लगभग आईपीएस अधिकारी और 300 अन्य अधिकारी मिलकर छात्र-छात्राओं को फ्री में प्रशिक्षण देंगे। फ्री कोचिंग मैटेरियल स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाएंगे साथ ही उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी।

आम आदमी बीमा योजना

इस योजना के अंतर्गत सिर्फ ₹200 प्रति वर्ष की प्रीमियम जमा करवा कर आप अपना बीमा करवा सकते हैं। इस बीमा के अंतर्गत अगर आप की प्राकृतिक मृत्यु होती है तो परिवार को ₹30000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। दुर्घटना बस मृत्यु होने पर ₹75000 की सहायता दी जाती है। अपंगता होने पर ₹75000 की सहायता दी जाती है। वही आंशिक रूप से अपंग होने पर ₹37500 की सहायता दी जाती है।

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना

शिक्षा पूर्ण करने के बाद भी बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए यही योजना चलाई गई है। साल 2012 में शुरू हुई इस योजना का संचालन सेवायोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को ₹1000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। 25 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र के युवा इस बेरोजगारी भत्ते का लाभ उठा सकते हैं। इस बेरोजगारी भत्ता की मदद से बेरोजगार युवा जॉब ढूंढने में खर्च कर सकते हैं।

Read More… UP Berojgari Bhatta Yojana 2022

मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना

उत्तर प्रदेश के सभी रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए यह योजना चलाई गई है। व्यापारियों के हित में शुरू हुई यह योजना अगस्त 2000 से संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत व्यापारी की मृत्यु अथवा पूर्ण विकलांगता होने पर ₹1000000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए आप ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई करने हेतु बोरिंग लगवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बोरिंग लगवाने के लिए लघु किसानों को ₹5000, सीमांत किसानों को ₹7000 और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के किसानों को ₹10000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना के अंतर्गत पंपसेट लगवाने के लिए लघु किसानों को ₹4500, सीमांत किसानों को ₹6000 और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की किसानों को ₹9000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना

इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए की गई है। यह योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना है। किसानों को बोरिंग, पंप सेट, पाइप आदि सुविधाओं के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत 30 मीटर की गहराई वाली बोरिंग के लिए ₹12500 से लेकर ₹19000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं 60 मीटर की गहराई वाली बोरिंग के लिए ₹153000 की सहायता दी जाती है। इसके साथ ही 110 मीटर तक की गहराई वाली बोरिंग के लिए ₹178000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

उत्तर प्रदेश फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान योजना

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 12 डिजिट का एक यूनीक आईडेंटिफिकेशन फैमिली आईडी नंबर दिया जाएगा। इस फैमिली आईडी नंबर का उपयोग छात्रवृत्ति कौशल विकास की योजनाएं, किसानों को सब्सिडी व अनुदान की योजनाएं, श्रमिकों को अनुदान, प्रदेश में युवाओं से संबंधित योजनाएं पेंशन की योजनाएं और अन्य सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना

इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं के लिए किया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत 10वीं पास 12वीं पास और ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए तकनीकी कोर्स चलाए जाते हैं।

इस योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग करने वाले उत्तर प्रदेश के छात्रों को ₹2500 की आर्थिक सहायता और इंटरशिप पूरे होने के बाद रोजगार के अवसर दिए जाते हैं। राज्य के बेरोजगार पढ़े-लिखे युवा इस योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग प्राप्त करके खुद का रोजगार कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना

उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत योजना किसान, उद्यमियों, विभिन्न उत्पादकता समूह, सहकारी मंडियों और समितियों को लाभ दिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत 6% ब्याज पर ₹20000000 तक की राशि बिना किसी गारंटी के लोन के रूप में उपलब्ध करवाई जाती है। किसानों के कल्याण के लिए जुड़ी हुई विभिन्न समितियां सिर्फ 3% वार्षिक ब्याज की दर से यह राशि 7 वर्षों के लिए इस्तेमाल कर सकती है।

उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना अनाथ बच्चों और श्रमिकों के बच्चों के लिए चलाई जा रही है। इन बच्चों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए सरकार इनकी आर्थिक सहायता करती है। इसी योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को ₹1000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। बालिकाओं को ₹1200 प्रति माह के आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके साथ ही कक्षा 8,9 व 10 के विद्यार्थियों को कक्षा वितरण करने पर ₹6000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को ₹1000000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस राशि का उपयोग करके पात्र व्यक्ति अपने खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं।

इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। पात्र लोगों को यह राशि 4% ब्याज पर उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे वह अपने खुद का रोजगार रुक कर सकें।

उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना

उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना का संचालन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत सरकार छोटे और बड़े दोनों ही तरीके के तालाब बनाने के लिए आर्थिक सहायता कर रही है।

सरकारी योजना के अंतर्गत 50% तक का अनुदान दे रही है। एक छोटे तालाब बनाने के लिए ₹105000 तक खर्चा आता है। इसके लिए सरकार ₹52500 की सब्सिडी दे रही है। वही बड़े तालाब के निर्माण के लिए ₹114200 की सब्सिडी दे रही है।

उत्तर प्रदेश कामधेनु डेयरी योजना

इस योजना के अंतर्गत किसान पशुपालकों को उच्च दूर गुणवत्ता वाले पशुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। इसके साथ ही राज्य के अंदर पशुओं के लिए जुर्म प्लान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किए जा रहे हैं। राज्य में उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादक पशुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को सरकार द्वारा 12% ब्याज दर पर 3200000 रुपए तक की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

उत्तर प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों की आर्थिक मदद की जाती है। जिनके माता पिता की मृत्यु कोरोनावायरस की वजह से हो गई है।

इस योजना के अंतर्गत बच्चों के लालन-पालन से लेकर उनकी पढ़ाई तक का खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाता है। इतना ही नहीं बालिकाओं के विवाह के लिए ₹101000 की आर्थिक सहायता भी की जाती है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना

इस योजना का शुभारंभ साल 2018 में किया गया था। इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत बीमा होने पर आपको निश्चित राशि तक इलाज अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा। ₹250000 तक की इलाज की व्यवस्था आपके राजकीय चिकित्सालय अथवा यूनिवर्सिटी चिकित्सालय में होगी। ₹100000 तक की राशि आपको अंगदान के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। अगर आप की मृत्यु हो जाती है या दिव्यांगता आ जाती है तो ₹500000 तक की राशि परिवार को दी जाती है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना

अपनी गरीबी और आर्थिक कमजोर स्थिति की वजह से बहुत सारे लोग अपना स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते हैं और इलाज नहीं करवा पाते हैं। इस को ध्यान में रखकर सरकार में आरोग्य योजना की शुरुआत की है।

इसी योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। राज्य के लगभग 10 करोड से अधिक परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के नागरिक की 40 वर्ष से अधिक की उम्र नहीं होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सहभागिता योजना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत बेसहारा गायों को पशुपालन की इच्छा रखने वाले लोगों को सपोर्ट किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत बेसहारा और देसी नस्ल की गायों को संरक्षण दिया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दूध की पूर्ति की जा सके।

पशु पालन करने वाले लोगों को ₹900 प्रति माह की सब्सिडी DBT के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में गोपालन को बढ़ावा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना

इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि मैं आत्मनिर्भर बन सकूँ। इस योजना के अंतर्गत दूध और दूध से बने उत्पाद को के लिए डेयरी प्लांट लगाए जाएंगे।।

इन सभी प्लांट का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।

उत्तर प्रदेश मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना

इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत महिला श्रमिकों के पुत्र और पुत्री के जन्म पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

संस्थागत प्रसव पूर्ण होने पर रजिस्टर्ड महिला को 3 महीने तक ₹1000 की राशि प्रतिमाह चिकित्सा बोनस के रूप में दी जाती है। श्रमिक महिलाओं को लड़का लड़की के जन्म पर ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है। लड़के का जन्म होने पर ₹20000 और लड़की का जन्म होने पर ₹25000 की आर्थिक सहायता की जाती है। जन्म से ही अगर लड़का और लड़की दिव्यांग है तो ₹50000 की आर्थिक सहायता सऊदी खाते में दी जाती है।

उत्तर प्रदेश संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना

इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 1 से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई होने तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। कक्षा 1 से लेकर 5 तक की पढ़ाई के लिए ₹2000 की आर्थिक सहायता, कक्षा 6 से लेकर 10 तक की पढ़ाई के लिए ₹2500 की आर्थिक सहायता, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए ₹3000 की आर्थिक सहायता, ग्रेजुएशन के लिए ₹12000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

कोई भी कोर्स जिसकी 2 वर्ष या उससे अधिक अवधि है उसके लिए ₹60000 की आर्थिक सहायता, पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए ₹24000 की आर्थिक सहायता और मेडिकल से जुड़ा कोई भी कोर्स करने पर ₹100000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना

इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश में लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों की कन्याओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की कन्या उच्च शिक्षा हासिल करना चाहती है उनको इस योजना का लाभ मिलेगा। इसी योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई निशुल्क करवाई जाती है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना

इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के किसी भी श्रमिक कामगार की दुर्घटना में मृत्यु, दिव्यांगता की दशा में ₹200000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

दुर्घटना होने के 1 महीने के अंदर आपको इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करना होगा अन्यथा आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना

सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किसानों के हित में किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत किसानों को कई प्रकार के कृषि उपकरण खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की राशि अलग-अलग उपकरणों के हिसाब से अलग-अलग होती है।

इसी योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिलने से किसान अपनी खेती की गुणवत्ता सुधार पाएगा। समय की बचत करके अपनी इनकम बढ़ा पाएगा जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा।

उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का संचालन पशुपालन विभाग की तरफ से किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पशुओं के स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण के लिए पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। किसी योजना के अंतर्गत 500 से भी अधिक मोबाइल वेटरनरी वैन सभी जिलों में पशुपालकों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध करवाई गई है। जिससे घायल पशुओं को समय पर उपचार मिले। इसके लिए पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions FAQ

Q1. उत्तर प्रदेश के योजनाओं का संचालन और निर्धारण कौन करता है?

Ans मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा

Q2. विकलांग नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश में कौन सी योजना संचालित की जा रही है?

Ans यूपी विकलांग पेंशन योजना

Q3. किसानों के लिए उत्तर प्रदेश में कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही है?

Ans उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना, उत्तर प्रदेश कामधेनु डेयरी योजना, उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना, उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता कृषक संबंधित विकास योजना, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना, उत्तर प्रदेश कृषक दुर्घटना कल्याण योजना.

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुंचाते रहेंगे  uponlineportal.com, तो आप हमारे  Website को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,

नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|

Related Post

UP Gehu kharid Online Registration 2024 | उत्तर प्रदेश गेंहू खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Name of service:- UP Gehu kharid Online Registration 2024 Post Date:- 16/04/2024 State Name:- उत्तर प्रदेश UP Type of Post:- उत्तर प्रदेश सरकारी योजना Beneficiary:- उत्तर प्रदेश राज्य ...

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2024 Online Apply – Official Notification

Name of Job:- UPSSSC Pharmacist Vacancy 2024 Post Date:- 01/03/2024 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Advt. No:- U/02/2024 Category:- Recruitment Job Location:- Uttar Pradesh Post Name:- PHARMACIST ...

State Bank of India Recruitment 2024 Online Apply – Official Notification आवेदन प्रक्रिया जाने

Name of Job:- State Bank of India Vacancy 2024 Post Date:- 23/02/2024 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Category:- Recruitment Job Location:- All Over India Advt. No:- CRPD/SCO/32/33/2024 ...

Indian Coast Guard Recruitment 2024 Online Apply – Official Notification

Name of Job:- Indian Coast Guard Vacancy 2024 Post Date:- 22/02/2024 Recruitment Year:- 2024 Application Mode:- Online Advt. No:- 01/2024 Category:- Recruitment Job Location:- All Over India Authority:- ...

Leave a Comment